
एटा ~ अवैध शराब के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 09 अभियुक्त गिरफ्तार, 146 क्वार्टर अवैध देशी क्वार्टर, 27 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शराब की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण।
(1)- थाना मारहरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त दयाराम पुत्र शंकर लाल निवासी बुढर्रा को बुढर्रा के आगे ट्यूबवेल के पास से 24 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मारहरा एटा पर मु0अ0स0- 253/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
(2)- थाना बागवाला पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त अवधेश पुत्र नेत्रपाल निवासी करतला को गोला बम्बा पुलिया के पास से 40 क्वार्टर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना बागवाला एटा पर मु0अ0स0- 292/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
(3)- थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त जैकी पुत्र सोरन निवासी हिन्दुनगर को सकीट रोड से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर एटा पर मु0अ0स0- 806/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजिकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
(4)- थाना सकरौली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त राजेन्द्र पुत्र खेमचन्द निवासी जरानी कला को लालपुर बम्बा के पास से 17 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सकरौली पर मु0अ0स0- 175/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजिकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
(5)- थाना जलेसर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो शातिर अभियुक्त सिंटू पुत्र महाराम निवासी न0 नुंहखास व चिंटू उर्फ अजय पुत्र जयसिंह निवासी समस्तपुर को एफसीआई गोदाम के पास से 40 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जलेसर पर उपयुक्त धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
(6)- थाना मलावन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त मुलायम पुत्र होरीलाल निवासी कुंवरपुर को ज्यूरी के पास से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मलावन एटा पर मु0अ0स0- 161/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजिकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
(7)- थाना निधौलीकलां पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त अमर सिंह पुत्र भवानी निवासी मौहल्ला साडूपुरा को साडूपुरा की तरफ जाने वाले रास्ते के पास से 02 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना निधौलीकलां एटा पर मु0अ0स0- 298/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजिकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
(8)- थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त अंकित सिंह पुत्र मेवाराम निवासी सरानी को गदेसरा तिराहे के पास से 25 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना अवागढ़ एटा पर मु0अ0स0- 355/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजिकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।