
खतरनाक स्तर पर पहुची प्रदेश व देश के प्रमुख शहरों की हवा, जाने अपने शहर की हवा का AQI* देश में कोरोना के कहर को लेकर चिंता बढ़ रही है। राजधानी दिल्ली की स्थिति चिंतनीय बनी हुई है। रविवार को इस वायरस से दिल्ली में 121 लोगों की मौत हो गई। वहीं 6700 से ज्यादा नए मामले सामने आए। राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर इसे रोकने के लिए प्रयास कर रही हैं। कोरोना के साथ देश के अलग अलग हिस्सों में प्रदूषण का स्तर भी बहुत खराब हो रहा है। कई बड़े शहरों की हालत ये है घर से निकलना मुश्किल हो गया है। सांस लेने में तकलीफ हो रही है।