
*#Prayagraj…* *UP Police कांस्टेबल भर्ती 2018* *अभ्यर्थियों की लंबाई नापने पर हाईकोर्ट ने उठाया सवाल* इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में अभ्यर्थियों की लंबाई गलत नापने के मामले में कहा है कि लंबाई गलत नापने के खिलाफ इतनी बड़ी संख्या में दाखिल हो रही याचिकाओं से मेडिकल परीक्षण की विश्वसनीयता और पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे उपकरण की गुणवत्ता पर सवाल उठता है। यह आदेश न्यायमूर्ति अजय भनोट ने दिनेश सैनी व 35 अन्य सहित इस मामले में दाखिल दर्जनों याचिकाओं पर दिया है। कोर्ट इस मामले में पुलिस भर्ती बोर्ड से कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। याची सतीश यादव के अधिवक्ता अग्निहोत्री कुमार त्रिपाठी का कहना था कि अभ्यर्थियों की लंबाई कम नापी गई है। कोर्ट ने पुलिस भर्ती से पूछा है कि लंबाई नापने के लिए इस्तेमाल में लाए जा रहा उपकरण गुणवत्ता मानक के अनुरूप हैं या नहीं।