बरेली रेंज के नए सिंघम DIG के जीरो टॉलरेंस प्लान, अपराधी और लापरवाह पुलिसकर्मी—दोनों रडार पर

बरेली । बरेली रेंज की कमान संभालते ही नए DIG मुनिराज जी ने सख्त तेवर दिखाते हुए पुलिसिंग की प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि अब जवाबदेही सिर्फ अपराधियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि थानों में जनसुनवाई, विवेचना की गुणवत्ता और पुलिसकर्मियों के व्यवहार की भी सीधी निगरानी होगी।
​उन्होंने चेतावनी दी कि जनता की शिकायतों को नजरअंदाज करने या जांच में संदिग्ध भूमिका पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। गंभीर मामलों में ठोस साक्ष्य जुटाकर और अदालत में प्रभावी पैरवी कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रखने और आगामी विधानसभा चुनाव व त्योहारों के मद्देनजर रेंज के चारों जिलों—बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर—में कानून-व्यवस्था की नियमित समीक्षा करने की बात कही।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks