सीएआरआई में सजेगा विराट कुक्कुट मेला, 50 से ज्यादा लगेंगे स्टाल

बरेली।केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई) के 48वें स्थापना दिवस पर सोमवार को विराट कुक्कुट मेले और कुक्कुट कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें पोल्ट्री उद्योग से जुड़ी 50 से अधिक कंपनियों और विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे। मेले में वैज्ञानिकों, किसानों, उद्यमियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर नई तकनीकों, कारोबार और रोजगार की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।


शुक्रवार को संस्थान के निदेशक डॉ. जगबीर सिंह त्यागी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेले का उद्देश्य कुक्कुट पालन से जुड़े लोगों को आधुनिक तकनीकों से परिचित कराने के साथ वैज्ञानिकों और किसानों के बीच संवाद बढ़ाना है। इससे कुक्कुट पालन के क्षेत्र में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने बताया कि किसानों को निजी कंपनियों के सहयोग से सीएसआर (कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) के माध्यम से आर्थिक मदद दिलाने का भी प्रयास किया जाएगा। इससे कुक्कुट पालन को व्यवसाय के रूप में अपनाने वाले किसानों को प्रोत्साहन मिल सकेगा।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नौ बजे पंजीकरण और कुक्कुट किसान गोष्ठी से होगी। इसमें किसानों को विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने और कुक्कुट पालन से जुड़ी नई जानकारियां हासिल करने का अवसर मिलेगा।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks