रोजगार मेले में युवाओं की चमकी किस्मत ; 27 दिग्गज कंपनियों ने 362 अभ्यर्थियों को थमाए जॉब ऑफर

​
बरेली। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय और त्रिलोक चंद महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को फतेहगंज पश्चिमी में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित इस मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा एवं गणमान्य अतिथियों ने फीता काटकर किया।
​मेले में एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, डी-मार्ट, एमआरएफ टायर और फ्लिपकार्ट जैसी 27 प्रतिष्ठित टेक्निकल व नॉन-टेक्निकल कंपनियों के एचआर प्रतिनिधियों ने भाग लिया। रोजगार की तलाश में कुल 1217 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण कराया, जिनमें से कड़ी चयन प्रक्रिया के बाद 362 युवाओं का विभिन्न पदों पर चयन हुआ।
​समारोह में विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने 11 चयनित अभ्यर्थियों को मंच से प्रतीकात्मक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि करियर निर्माण में हर जॉब अहम भूमिका निभाती है, इसलिए चयनित अभ्यर्थी समय पर कार्यभार ग्रहण करें।
​जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार आगे भी विधानसभा स्तर पर ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन जारी रहेगा।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks