बेटी की मौत के बाद न्याय को भटक रहे माता पिता ; धारा 307 के सजायाफ्ता पर दर्ज केस की निष्पक्ष जांच की लगाई गुहार

बरेली, शाहजहांपुर । थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी शशिकांत शर्मा ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपनी नाबालिग पुत्री को आत्महत्या के लिए विवश करने के मामले में मुख्य आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और विवेचना गैर-थाने से कराने की गुहार लगाई है।
​पीड़ित का आरोप है कि वर्ष 2019 के एक पुराने मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने के लिए आरोपी लक्ष्मीकांत शर्मा और उसकी पत्नी लगातार उनके परिवार को प्रताड़ित कर रहे थे। इसी मानसिक तनाव और बदनामी से तंग आकर उनकी नाबालिग बेटी यशी शर्मा उर्फ नव्या ने 24 सितंबर को खुदकुशी कर ली थी।
​आरोप है कि धारा 307 के सजायाफ्ता मुजरिम लक्ष्मीकांत शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बावजूद कोतवाली पुलिस ने अब तक न तो गवाहों के बयान दर्ज किए हैं और न ही उसे गिरफ्तार किया है। घटना के अगले ही दिन साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से घर के सीसीटीवी कैमरे भी गायब कर दिए गए और गवाहों को धमकाया जा रहा है। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच किसी अन्य सक्षम अधिकारी से कराने और मुख्य आरोपी को तुरंत सलाखों के पीछे भेजने की मांग की है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks