खाद बनाने के लिए 88 कम्युनिटी कंपोस्टर लगाएगा नगर निगम, पार्कों की बढ़ेगी हरियाली

बरेली। बाजारों से निकलने वाला गीला कचरा अब मौके पर ही खाद में बदलेगा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम ने 88 कम्युनिटी कंपोस्टर लगाने की तैयारी की है। पहले चरण में इन्हें प्रमुख बाजारों और व्यावसायिक क्षेत्रों में लगाया जा रहा है। बाद में रिहायशी इलाकों में भी यह व्यवस्था शुरू होगी।

पर्यावरण अभियंता राजीव राठी ने बताया कि कंपोस्टरों में गीला कचरे से जैविक खाद तैयार होगी। इस खाद को नगर निगम शहर के पार्कों और पौधरोपण स्थलों पर इस्तेमाल करेगा। इससे कचरा उठान और परिवहन व्यवस्था पर दबाव घटेगा। कंपोस्टिंग व्यवस्था की सफलता के लिए नगर निगम अब स्रोत पर ही कचरा अलग कराएगा। इसके लिए घरों और दुकानों से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को अलग रखना जरूरी होगा। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने सहयोग की अपील की है। कहा कि बाजारों में प्रयोग सफल रहने पर इसे वार्डों तक बढ़ाया जाएगा।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks