
बरेली। मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर, सुश्री वीणा सिन्हा एवं ई.एन.एच.एम. विभाग इज्जतनगर मंडल द्वारा “स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान” के अंतर्गत स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत- विकसित भारत को संकल्प जनभागीदारी से साकार करने के उद्देश्य से काठगोदाम स्टेशन परिसर स्थित नुक्कड़ नाटक द्वारा प्रचार प्रसार किया गया।
जिसमें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा पंजीकृत नव ज्योति नृत्य नाट्य संस्था बरेली निर्देशिका हरजीत कौर के निर्देशन में सहयोगी कलाकार गोपाल श्रीवास्तव, प्रशान्त सक्सेना, मोहित कुमार, भोलानाथ सिंह, बबलू, अर्जुन कुमार ने बखूबी किरदार निभाते हुए “हम सबका सपना- स्वच्छ हो भारत अपना” नामक नाटक मंचित किया ।
नाटक में रोचक ढंग उचित संवादों के साथ दर्शाया गया
स्वच्छता केवल सफाई तक सीमित ना रहे, बल्कि यह यात्रियों एवं आमजन की दैनिक जिम्मेदारी का हिस्सा बनें। जिससे स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ रेलगाड़ी और साफ सुथरा परिसर रहे साथ ही भारी मात्रा में उपस्थित जनमानस को प्रेरित किया गया कि वे गीले एवं सूखे कचरे को निर्धारित स्थान पर लगाए गए कूड़ेदान में ही डालें।
कार्यक्रम का सफल समापन के उपरांत कार्यक्रम के विशेष सहयोगी रहे काठगोदाम स्टेशन प्रबंधक, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक पूर्वोत्तर रेलवे काठगोदाम एवं समस्त पदाधिकारी व कर्मचारियों का कार्यक्रम के सफल संचालक रवि प्रकाश सक्सेना ने आभार प्रकट किया।