गांव की बेटी ने रचा इतिहास , रितु इंसान की पहल से सशक्त हो रहीं बेटियां

बरेली। हरियाणा के ग्रामीण परिवेश से शुरू हुआ टैलेंटेड रितु इंसान का सफर आज महिला सशक्तिकरण की प्रेरक मिसाल बन चुका है। वर्ष 2022 में महज 30 विद्यार्थियों के साथ शुरू हुए फैशन डिजाइनिंग संस्थान ने चार वर्षों में 3.5 लाख से अधिक बेटियों को प्रशिक्षण देने का दावा किया है।
भाई रविंदर सिवाच के सहयोग से शुरू हुई इस पहल का उद्देश्य बेटियों को शिक्षा, हुनर और आत्मनिर्भरता से जोड़ना है। आज हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों में संस्थान की 46 शाखाएं संचालित हो रही हैं। संस्थान को फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में कौशल विकास के लिए सम्मान भी प्राप्त हुआ है।
बरेली में भी संस्थान की सेवाएं उपलब्ध हैं, जहां फैशन डिजाइनिंग, ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर समेत विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। रितु इंसान की यह पहल बेटियों को हुनर देकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks