मिनी बाईपास-किला क्षेत्र की कालोनियों में डीएम का निरीक्षण, बिना मानचित्र के  निर्माण मकान सील करने के निर्देश

बरेली। जलभराव की समस्या को लेकर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने रविवार को मिनी बाईपास और किला क्षेत्र की प्रभावित कालोनियों का स्थलीय निरीक्षण किया। लाजपत नगर, केसर वाटिका, त्रिवेणी एनक्लेव और बालाजी विहार में पहुंचकर उन्होंने जलभराव के कारणों की जानकारी ली और स्थानीय लोगों से भी बातचीत की।
निरीक्षण में नदी की भूमि और प्राकृतिक जल निकासी क्षेत्र में कालोनियों के विकास से जल प्रवाह बाधित होने की स्थिति सामने आई। डीएम ने अधिकारियों को नदी की भूमि का सीमांकन कराने, अवैध कब्जेदारों को नोटिस देने और नियमानुसार कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।
बालाजी विहार में बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माणाधीन दो मकानों को तत्काल सील करने के निर्देश दिए गए। वहीं यूएस मेमोरियल स्कूल में चल रहे निर्माण कार्य को भी अग्रिम आदेश तक रोकने को कहा गया। डीएम ने स्पष्ट किया कि बिना वैध स्वीकृति निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, एडीएम सिटी डॉ. अविनाश त्रिपाठी, एसडीएम सदर ईशिता किशोर समेत नगर निगम व राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks