
बरेली। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए बड़ा ट्रैफिक विभाग ने प्लान जारी किया है।
28 अगस्त 2026 को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक, शहर में भारी वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। यह व्यवस्था त्योहार के दौरान बढ़ने वाली भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए लागू की जा रही है।
पहला डायवर्जन—
परसाखेड़ा रोड नंबर-01, विलमा, विलयधाम, लालपुर कट, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्टनगर, सैटेलाइट तिराहा, बुखारा मोड़ और रामगंगा तिराहा से शहर की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
दूसरा डायवर्जन—
दिल्ली, रामपुर, नैनीताल और पीलीभीत की तरफ से बरेली आने वाले भारी वाहन, जिन्हें बरेली आना है, वे झुमका तिराहा से परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र रोड नंबर-01 तक जाएंगे और बड़े बाईपास से इन्वर्टिस तिराहा होते हुए ट्रांसपोर्टनगर तक आ-जा सकेंगे।
तीसरा डायवर्जन—
दिल्ली, रामपुर, नैनीताल और पीलीभीत रोड की तरफ से आने वाले जिन भारी वाहनों को लखनऊ की ओर जाना है, वे झुमका तिराहा से विलमा, विलयधाम और इन्वर्टिस तिराहा होते हुए आगे जा सकेंगे। वापसी के लिए भी इसी मार्ग का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
चौथा डायवर्जन—
दिल्ली, नैनीताल और पीलीभीत रोड की तरफ से आने वाले जिन भारी वाहनों को बदायूं की ओर जाना है, वे बड़ा बाईपास, इन्वर्टिस तिराहा और फरीदपुर से बुखारा मोड़ होते हुए बदायूं की तरफ जा सकेंगे। वापसी में भी इसी मार्ग का प्रयोग किया जा सकेगा।
पुलिस अधीक्षक मोहम्मद अकमल खां ने आमजन से अपील की है कि ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।