नकटिया नदी को संवारने उतरे युवा, 15 टन कचरा हटा पौधे रोपण कर दिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बरेली। नकटिया नदी (नाथ गंगा) के पुनर्जीवन एवं स्वच्छता को लेकर छावनी परिषद बरेली की ओर से चलाए जा रहे महाअभियान में जनभागीदारी लगातार बढ़ रही है। अभियान के तहत बिशप एवं सेंट मारिया के छात्रों, स्थानीय युवाओं तथा छावनी परिषद के कर्मचारियों ने नदी की सफाई और वृक्षारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
अभियान के दौरान छात्रों एवं स्वयंसेवकों ने करीब 200 मीटर नदी के किनारे की सफाई कर लगभग 15 टन कचरा हटाया। इसके साथ ही जनसमूह की ओर से विभिन्न प्रजातियों के करीब 1000 पौधों का रोपण किया गया। युवाओं और छात्रों की सक्रिय भागीदारी ने स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी मजबूत संदेश दिया।


इस अवसर पर छावनी परिषद बरेली की मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉ. तनु जैन ने अभियान में शामिल सभी छात्रों, स्थानीय नागरिकों और कर्मचारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नकटिया नदी के पुनर्जीवन के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से नदी को स्वच्छ रखने और अधिक से अधिक नागरिकों को इस अभियान से जोड़ने की अपील की।
अभियान ने यह संदेश दिया कि जनभागीदारी और सामूहिक प्रयास से नदी की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा दी जा सकती है।
“नदी बचेगी, तो प्रकृति बचेगी; प्रकृति बचेगी, तो हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा।”

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks