
बरेली। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन ( पेजा )के तत्वावधान में सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद एवं बरेली मंडल का संयुक्त पत्रकार सम्मेलन एवं अटल अवार्ड सम्मान समारोह-2026 आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आयोजित इस
विशेष कार्यक्रम में बताया कि चार मंडलों के पत्रकारों की सहभागिता रहेगी। सम्मेलन में संगठन की गतिविधियों, पत्रकार हितों और पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ पत्रकारों को सम्मानित भी किया जाएगा।
स्थान: फेमस इंस्टीट्यूट, दास सराय चौकी, करुला, मुरादाबाद
दिन: रविवार, 30 अगस्त 2026
समय: प्रातः 11 बजे
कार्यक्रम में सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद एवं बरेली मंडल से जुड़े पत्रकार एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन को पत्रकार एकता, संगठनात्मक मजबूती और पत्रकार हितों की दिशा में महत्वपूर्ण आयोजन के रूप में संगठन को और ऊँचाइयों पर देखा जा रहा है।