सावन के आखिरी सोमवार पर नाथ मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब , लाखों कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक

बरेली । सावन माह के चौथे सोमवार को बरेली की नाथ नगरी शिवभक्ति में सराबोर नजर आई। शहर के विभिन्न नाथ मंदिरों में लाखों श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख, समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कछला घाट से पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने त्रिबटी नाथ, धोपेश्वरनाथ, अलखनाथ, मढ़ीनाथ सहित विभिन्न नाथ मंदिरों में भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन कर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने का प्रयास किया।
इसी क्रम में बानखाना चौराहा स्थित महामाया मंदिर से 23 अगस्त 2026 को कछला घाट के लिए रवाना हुए शिवभक्तों के जत्थे ने पवित्र गंगाजल भरकर सोमवार को बाबा त्रिबटी मंदिर में जलाभिषेक किया। भक्तों ने पूरे मार्ग में शिवभक्ति के गीतों और जयघोषों के साथ अपनी यात्रा पूर्ण की।
इस धार्मिक यात्रा का नेतृत्व

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks