तीज के रंग में रंगा रोटरी क्लब , श्रुति सक्सेना बनीं ‘तीज क्वीन’

बरेली। रोटरी क्लब बांस बरेली की ओर से क्लब गुरु पीएचएफ रोटेरियन प्रेम प्रकाश गुप्ता के निवास पर हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। रोटेरियन एवं रोटरी एन्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हास्य, संगीत, नृत्य और मनोरंजक खेलों से सजी शाम ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ रोहित राकेश के हास्य-व्यंग्य काव्य पाठ से हुआ, जिसने उपस्थित लोगों को खूब गुदगुदाया। इसके बाद विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का दौर चला। क्लब अध्यक्ष अभय कुमार अग्रवाल ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आगामी गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कांवड़ियों के स्वागत, 2 अक्टूबर को ब्लड डोनेशन कैंप तथा स्वर्ग धाम रथ शहर को समर्पित करने की योजनाओं से भी अवगत कराया।

संगीतमय प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। सुनील मैसी ने ‘ओ मेरे दिल के चैन’ गीत सुनाकर समां बांधा, जबकि ऊर्जा अग्रवाल और गौरी रस्तोगी ने शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से तालियां बटोरीं।

श्रुति सक्सेना के सिर सजा तीज क्वीन का ताज

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘तीज क्वीन’ प्रतियोगिता रही। कल्पना अग्रवाल, मधुलिना गुप्ता और श्रुति सक्सेना अंतिम तीन प्रतिभागियों के रूप में चुनी गईं। प्रतिभागियों से पति-पत्नी के रिश्ते, पत्नी के श्रृंगार और परिधान से जुड़े रोचक सवाल पूछे गए। बेहतरीन प्रस्तुति और जवाबों के आधार पर श्रुति सक्सेना को तीज क्वीन चुना गया।

समय की पाबंदी के लिए कल्पना अग्रवाल, मधुर अग्रवाल और राखी अग्रवाल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। टूथपिक गेम में सुभाष अग्रवाल व कल्पना अग्रवाल, जबकि बैलून गेम में यश अग्रवाल व साक्षी अग्रवाल विजेता रहे।

अन्य प्रतियोगिताओं में कान में कनौतिया में प्रतिमा अग्रवाल, अनमैच्ड गारमेंट में नीलू अग्रवाल, ग्रीन अंगूठी में कल्पना अग्रवाल, मेहंदी में पति का नाम प्रतियोगिता में साक्षी अग्रवाल, बेस्ट हेयरस्टाइल में कामिनी मैसी, पैरों में आलता में रति अग्रवाल, पर्स में बिल में रोहित राकेश, पर्स में 20 रुपये का सिक्का में अंशु अग्रवाल तथा नजर कवच में मनीष रस्तोगी विजयी रहे।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष अभय कुमार अग्रवाल, सचिव विजय शंकर मिश्रा, क्लब गुरु प्रेम प्रकाश गुप्ता, मधुलिना गुप्ता, अंशु अग्रवाल, श्रुति सक्सेना, कामिनी मैसी, पूजा अग्रवाल, नीलू अग्रवाल, कल्पना अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, साक्षी अग्रवाल, मधुर अग्रवाल, राखी रस्तोगी, रति अग्रवाल, शीतल मिश्रा, प्रतिमा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम चेयरमैन योगेंद्र अग्रवाल एवं उमंग अग्रवाल रहे, जबकि समन्वयक की भूमिका गुंजन तिक्खा ने निभाई।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks