
बरेली। सोशल मीडिया पर वायरल हुए किन्नर के साथ मारपीट के वीडियो के मामले में बरेली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वायरल वीडियो के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 381/2026, धारा 191(2), 115(2), 352 एवं 351(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस के मुताबिक मामले में अभियुक्त अक्ष्वनी शर्मा पुत्र विनोद कुमार, निवासी राजेंद्र नगर, थाना प्रेमनगर, बरेली तथा सुशील कुमार पुत्र सुरेंद्र पाल सिंह, निवासी कटरा चांद खां, थाना बारादरी, बरेली को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले में आरोपियों तक पहुंचकर गिरफ्तारी की गई।