
प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के ( पेजा ) सहारनपुर मुरादाबाद मेरठ बरेली मंडल के पत्रकारों का विशाल सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मंडल प्रभारी को सौपी गई जिम्मेदारी-राजेश कुमार गुप्ता
बरेली,मुरादाबाद । प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में 30 अगस्त को प्रातः 11:00 से मुरादाबाद मुख्यालय पर मेरठ एवं सहारनपुर एवं बरेली मुरादाबाद मंडल के पत्रकारों का पत्रकार सम्मेलन एवं अटल अवार्ड सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है
उपरोक्त आयोजन को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा ने मंडल प्रभारी एवं मंडल के से प्रभारी को जिम्मेदारी सौंपते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने-अपने मंडल से अधिक से अधिक पत्रकारों को मुरादाबाद में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में लाने के लिए मंडल मुख्यालयों पर प्रचार एवं प्रसार करने को कहा है
पत्रकार सम्मेलन को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी उत्तराखंड राजेश कुमार गुप्ता एवं राष्ट्रीय सचिव एवं मुरादाबाद मंडल प्रभारी सारिक उस्मानी को जिम्मेदारी सौंप गई है