बरेली में उर्स को लेकर बड़ा ट्रैफिक प्लान, एसपी ट्रैफिक ने जारी की एडवाइजरी

बरेली। उर्स-ए-रज़वी (आला हजरत उर्स) के अवसर पर 6 अगस्त से 8 अगस्त 2026 तक देश-विदेश से बड़ी संख्या में जायरीन के बरेली पहुंचने को देखते हुए पुलिस अधीक्षक यातायात मो. अकमल खान ने व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन और एडवाइजरी जारी की है। आदेश के अनुसार 6 अगस्त शाम 8:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक भारी एवं हल्के वाहनों के आवागमन पर विशेष व्यवस्था लागू रहेगी।
दिल्ली, रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत और लखनऊ की ओर से आने-जाने वाले भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। उर्स के दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, जबकि रोडवेज बसों का संचालन केवल सैटेलाइट बस स्टैंड से किया जाएगा।
7 और 8 अगस्त को जायरीनों की भीड़ बढ़ने की स्थिति में ईसाइयों की पुलिया, गांधी उद्यान, चौकी चौराहा, चौपला, मिनी बाईपास, इज्जतनगर तिराहा, कुतुबखाना, इस्लामिया, किला क्रॉसिंग और कोहाड़ापीर सहित कई मार्गों पर चार पहिया वाहन, ऑटो और ई-रिक्शा का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
एसपी ट्रैफिक मो. अकमल खान ने आमजन से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें। उन्होंने बताया कि जायरीनों की बसों एवं अन्य वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल भी निर्धारित किए गए हैं, जबकि पत्रकारों एवं अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों के वाहनों की पार्किंग जीआईसी परिसर में रहेगी।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks