लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद भी नहीं चेता सिस्टम ! बरेली में बेसमेंट में चल रही कोचिंग, 60-70 बच्चों की जान जोखिम में

बरेली। राजधानी दिल्ली और लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांडों के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि किसी भी कोचिंग संस्थान या अस्पताल का संचालन बेसमेंट में नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद बरेली से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सुरक्षा व्यवस्थाओं और प्रशासनिक कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वायरल वीडियो के अनुसार बरेली के पीलीभीत बाईपास स्थित गार्डन सिटी में इंस्पिरेशन क्लासेज कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में लगभग 60 से 70 छात्र-छात्राएं पढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। यदि वीडियो सही है, तो यह शासन के निर्देशों और अग्नि सुरक्षा मानकों की खुली अनदेखी मानी जा सकती है।

सूत्रों के मुताबिक इस मामले की जानकारी फायर विभाग,BDA बरेली को भी दी गई थी। हालांकि, सूचना मिलने के बाद भी बेसमेंट में कोचिंग का संचालन लगातार जारी रहने की बात सामने आ रही है। इससे यह सवाल उठ रहा है कि संबंधित विभागों ने अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की।

विशेषज्ञों का मानना है कि बेसमेंट में आग लगने या किसी अन्य आपात स्थिति की स्थिति में बाहर निकलने का रास्ता सीमित होने के कारण बड़े हादसे की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में बड़ी संख्या में बच्चों का बेसमेंट में पढ़ना सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर चिंता का विषय है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? जब सरकार के स्पष्ट निर्देश मौजूद हैं, तब भी यदि नियमों का उल्लंघन जारी है, तो जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होना आवश्यक है।

नोट: यह खबर वायरल वीडियो और स्थानीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks