कांवर यात्रा से पहले एसपी सिटी ने शहर के मंदिरों का किया भ्रमण

बरेली। सावन माह में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। मंगलवार को एसपी सिटी मानुष पारीक और सीओ फर्स्ट शिवम आशुतोष ने शहर के प्रमुख सातों नाथ मंदिरों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
अधिकारियों ने अलखनाथ मंदिर, मढ़ीनाथ मंदिर, तपेश्वरनाथ मंदिर, धोपेश्वरनाथ मंदिर, पशुपतिनाथ मंदिर, बनखंडीनाथ मंदिर और टीवरीनाथ मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं की आवाजाही, सुरक्षा इंतजाम, पार्किंग व्यवस्था और कांवड़ यात्रा को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी ली गई।
एसपी सिटी ने संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि सावन माह में मंदिरों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए। किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस बल की तैनाती और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। ताकि सावन माह में
श्रद्धालु भक्त व दूर दूर से गंगाजल लाने वाले काँवरियो सुरक्षित और सुगम तरीके से महादेव पर जलाभिषेक कर सकें।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks