सीएजी के निर्देशों के तहत होगा डीएमएफ खातों का ऑडिट : 3 अगस्त तक करें आवेदन

बरेली। जनपद में जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) न्यास के वित्तीय वर्ष 2025-26 के खातों के लेखा परीक्षण (ऑडिट) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म, उत्तर प्रदेश तथा भारत सरकार के खान मंत्रालय के संशोधित दिशा-निर्देशों के तहत प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के अनुपालन में यह ऑडिट कराया जाएगा।
जिला खनिज फाउंडेशन न्यास के भारतीय स्टेट बैंक, मुख्य शाखा कचहरी, बरेली में संचालित खातों का ऑडिट भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) द्वारा सूचीबद्ध चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) से कराया जाएगा।
इस कार्य के लिए इच्छुक एवं पात्र चार्टर्ड एकाउंटेंट अपनी निविदा/कोटेशन 27 जुलाई 2026 से 3 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे के बीच जिलाधिकारी कार्यालय, बरेली के खनन अनुभाग में जमा कर सकते हैं।
प्रशासन ने पात्र चार्टर्ड एकाउंटेंट से निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने का अनुरोध किया है, ताकि ऑडिट की प्रक्रिया समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पूर्ण की जा सके।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks