युवा पंजीकरण से लेकर नशा मुक्ति तक , माय भारत की समीक्षा बैठक में तय हुई कार्ययोजना

बरेली। माय भारत कार्यालय में उपनिदेशक पुष्पा सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में माय भारत की विभिन्न योजनाओं एवं अभियानों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
उपनिदेशक पुष्पा सिंह ने कहा कि 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के अधिक से अधिक युवाओं का माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को गांव-गांव एवं शिक्षण संस्थानों तक पहुंचकर पंजीकरण अभियान की रफ्तार बढ़ाने और युवाओं को माय भारत से जुड़ने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।


बैठक में एक पेड़ मां के नाम अभियान, यूथ क्लब गठन, अग्रिम यात्रा कार्यक्रम, कार्यक्रमों की समयबद्ध रिपोर्टिंग, मासिक कैलेंडर, मंथली प्रोग्रेस रिपोर्ट एवं अन्य विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की गई। साथ ही नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनजागरूकता कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने, युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा समाज में नशामुक्ति का व्यापक संदेश पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
उपनिदेशक पुष्पा सिंह ने निर्देश दिए कि प्रत्येक स्वयंसेवक अपने क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए सभी गतिविधियों की रिपोर्ट समय पर माय भारत पोर्टल पर अपलोड करें, ताकि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।
बैठक में अंजलि वर्मा, संगीता, चमन प्रकाश, कौशल प्रताप सिंह, आरती सिंह, अनीता देवी, आदित्य भारद्वाज, पारस राजपूत, राहुल, आकांक्षा, अनामिका, अमित कुमार सहित अन्य राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks