
बरेली। पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए अच्छी खबर है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने ओ-लेवल एवं CCC कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई से बढ़ाकर 20 जुलाई 2026 कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
योजना के तहत इंटरमीडिएट उत्तीर्ण, 35 वर्ष तक आयु तथा वार्षिक पारिवारिक आय एक लाख रुपये तक वाले अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को ओ-लेवल का एक वर्षीय तथा CCC का तीन माह का निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन के बाद अभ्यर्थियों को आवश्यक प्रमाण-पत्रों सहित आवेदन की हार्ड कॉपी 21 जुलाई 2026 की शाम 5 बजे तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, बरेली में जमा करनी होगी। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।