
बरेली। महिला कल्याण विभाग ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के सभी लाभार्थियों से अपील की है कि योजना की आर्थिक सहायता अब सीधे बच्चों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। जिन बच्चों का बैंक खाता अभी तक नहीं खुला है या डीबीटी सक्रिय नहीं है, उनके अभिभावक एक सप्ताह के भीतर आधार लिंक बैंक खाता खुलवाकर डीबीटी इनेबल कराएं। अधिक जानकारी या सहायता के लिए जिला प्रोबेशन कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।