लेट नाइट एक्शन मोड में एसपी सिटी ! सीबीगंज थाने का किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों से लेकर हवालात की तक बारीकी से जांच

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसपी सिटी मानुष पारीक देर रात्रि अचानक थाना सीबीगंज पहुंच गए। एसपी सिटी के औचक निरीक्षण से थाना परिसर में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए जनसुनवाई, महिला अपराध से जुड़े मामलों, लंबित विवेचनाओं तथा थाना पर संचालित अभिलेखों एवं रजिस्टरों की गहन समीक्षा की।
एसपी सिटी ने थाना कार्यालय, हवालात, कंप्यूटर कक्ष और महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर रिकॉर्ड को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान थाना पर तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति भी जांची गई। ड्यूटी में सतर्कता, अनुशासन और जनता के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश देते हुए एसपी सिटी ने कहा कि आम नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks