श्रावण और कांवड़ यात्रा पर हाई अलर्ट, ADG रमित शर्मा ने जोनभर की पुलिस को ऐसे क्या दिए ~ जानें 10 बड़े निर्देश

बरेली। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए बरेली जोन की पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन रमित शर्मा ने पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली एवं मुरादाबाद परिक्षेत्र सहित जोन के सभी जनपद प्रभारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए।
बैठक में एडीजी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी कीमत पर नई परंपरा शुरू नहीं होने दी जाएगी और पूर्व में विवादित रहे स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि शांति समिति, धर्मगुरुओं और स्थानीय गणमान्य लोगों के साथ बैठकें कर आपसी सौहार्द बनाए रखें तथा त्योहार रजिस्टर का गहन अध्ययन करें।
एडीजी रमित शर्मा ने संवेदनशील क्षेत्रों का राजपत्रित अधिकारियों से स्वयं भौतिक निरीक्षण कराने, कांवड़ मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। साथ ही ड्रोन कैमरों से जुलूस मार्गों की निगरानी करने और सोशल मीडिया पर लगातार नजर बनाए रखने को भी कहा गया।
बैठक में डीजे संचालकों को निर्धारित मानकों का पालन कराने, बंधपत्र के माध्यम से पाबंद करने तथा कानून-व्यवस्था या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा कांवड़ मार्गों पर बिजली के पोल और ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करने तथा कांवड़ शिविरों में सीसीटीवी कैमरे और पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
एडीजी ने कहा कि श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इसके लिए सभी अधिकारी पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks