खेत की पैमाइश के बदले मांगी घूस , एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रूपए लेते किया गिरफ्तार

बरेली। भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की टीम ने शाहजहांपुर में तैनात एक राजस्व लेखपाल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर खेत की पैमाइश और सीमांकन का काम करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की ट्रैप टीम ने आज बुधवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए शाहजहांपुर सदर तहसील में तैनात राजस्व लेखपाल योगेश कुमार तिवारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
बताया गया कि शाहजहांपुर निवासी शिकायतकर्ता शाकिर अली ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से शिकायत की थी कि उसकी मां के खेत की पैमाइश और सीमांकन कराने के नाम पर लेखपाल 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।
शिकायत का सत्यापन करने के बाद ट्रैप टीम ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत आरोपी लेखपाल को नए बाईपास फ्लाईओवर के नीचे रिश्वत की रकम लेते ही दबोच लिया। कार्रवाई दोपहर करीब 12 बजकर 37 मिनट पर की गई।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में थाना कटरा, जनपद शाहजहांपुर में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks