
बरेली। शहर के मुख्य मार्ग पीलीभीत बाईपास रोड के पास बीसलपुर रोड पर स्थित आशीष रॉयल टॉवर मल्टीस्टोरी प्रोजेक्ट के नजदीक सड़क किनारे लगा बिजली का ट्रांसफार्मर लोगों के लिए खतरे का सबब बना हुआ है।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह ट्रांसफार्मर कई वर्षों से इसी स्थान पर चालू हालत में लगा हुआ है, जिसके आसपास बड़े-बड़े पौधे और झाड़ियां उग आई हैं। आवादी क्षेत्र होने के कारण यहां हर समय लोगों की आवाजाही रहती है, ऐसे में किसी भी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।
बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले स्थानीय लोगों ने ट्रांसफार्मर के पास कबूतर-बिरजू के जोड़े को भी देखा, जिससे क्षेत्र में चर्चा फैल गई। वहीं आए दिन ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटनाओं से लोगों में डर का माहौल बना रहता है। आग लगने पर सड़क पर यातायात भी प्रभावित हो जाता है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि विद्युत विभाग को ट्रांसफार्मर को सड़क मार्ग से हटाने के लिए कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।