
बरेली ,लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं और पूर्व अग्निवीरों के लिए अब तक की सबसे बड़ी खुशखबरी सामने आई है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट ने पूर्व अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भर्ती नियमावली में ऐतिहासिक बदलाव को मंजूरी दे दी है। अब सेना में चार साल की सेवा पूरी करके लौटने वाले नौजवानों को यूपी में सीधे सरकारी नौकरी के बेहतरीन अवसर मिलेंगे।
सरकार के इस फैसले से किन-किन विभागों में दरवाजे खुले हैं, पहले वो समझिए:
उत्तर प्रदेश पुलिस
वन विभाग
कारागार (जेल) विभाग
और परिवहन विभाग
इन चारों अहम विभागों में सिपाही और अन्य पदों पर होने वाली भर्तियों में पूर्व अग्निवीरों को 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण (Horizontal Reservation) दिया जाएगा। यानी हर 100 में से 20 पद सीधे अग्निवीरों के लिए सुरक्षित होंगे।
लेकिन सबसे बड़ा धमाका है चयन प्रक्रिया में मिली ऐतिहासिक छूट!
न लिखित परीक्षा, न फिजिकल टेस्ट: जी हां, पूर्व अग्निवीरों को न तो कोई लिखित परीक्षा देनी होगी और न ही कड़ा शारीरिक परीक्षण (फिजिकल टेस्ट)। उन्हें केवल सामान्य मेडिकल टेस्ट पास करना होगा।
उम्र में 3 साल की बड़ी छूट: अधिकतम आयु सीमा को 25 वर्ष से बढ़ाकर 28 वर्ष कर दिया गया है।
कैटेगरी का लाभ: अभ्यर्थियों को उनकी मूल श्रेणी (General, OBC, SC, ST) के अनुसार आरक्षण का पूरा लाभ मिलेगा।
कैबिनेट बैठक के बाद परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने साफ किया कि 2022 में शुरू हुई अग्निवीर योजना के तहत देश की सेवा करने वाले जवानों को यूपी सरकार पूरी सुरक्षा और सम्मान के साथ प्रदेश की सरकारी सेवाओं में शामिल करने के लिए पूरी तरह तैयार है।