जानलेवा हमला करने वाले को इज्जतनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बरेली। थाना इज्जतनगर पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पुरानी रंजिश और पैसों के विवाद के चलते अपने साले कृष्णा यादव पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले में पीड़ित की पत्नी रूबी की शिकायत पर थाना इज्जतनगर में मुकदमा दर्ज किया गया था

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी विपिन पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी आलोक नगर, थाना इज्जतनगर, बरेली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया लोहे का सरिया भी बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पैसों के लेन-देन को लेकर उसका कृष्णा यादव से विवाद चल रहा था, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने लोहे के सरिये से हमला कर दिया और बाद में सरिया झाड़ियों में छिपा दिया था।

पुलिस ने आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया है। इस कार्रवाई में थाना इज्जतनगर पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks