
बरेली । फादर्स डे पर पिता को दिया तोहफा कहते हैं… बेटी के लिए पिता सिर्फ एक अभिभावक नहीं, बल्कि उसकी जिंदगी का पहला मार्गदर्शक और सबसे बड़ा विश्वास होते हैं। पिता का एक वाक्य — “मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं” — बेटी के अंदर वो आत्मविश्वास भर देता है, जिससे वह हर मुश्किल का सामना कर सकती है।
ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली ऐश्वर्या अजय की, जिन्होंने अपने पिता के विश्वास और अपने संघर्ष से सफलता की नई मिसाल कायम की है।
गलगोटियास यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा से बीटेक (एआई/एमएल) करने वाली ऐश्वर्या ने साल 2022 में पहले ही प्रयास में JEE परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की और वर्ष 2026 में विश्व की प्रतिष्ठित कंपनी PWC में कैंपस प्लेसमेंट हासिल कर अपने माता-पिता का गौरव बढ़ाया।
ऐश्वर्या कहती हैं—
“समाज की सोच कभी मेरे पिता के हौसले के आगे नहीं आई। उन्होंने मुझे कभी रोका नहीं, बल्कि हमेशा मेरे सपनों को पूरा करने के लिए मेरा साथ दिया। आज मेरी सफलता सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि मेरे माता-पिता के संघर्ष, त्याग और विश्वास की जीत है।”
एक बेटी के लिए पिता का साथ ही उसकी सबसे बड़ी ताकत होता है। अगर पिता का विश्वास साथ हो, तो दुनिया की कोई भी मंजिल बेटियों के लिए मुश्किल नहीं।