
बरेली। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक मामले को लेकर बरेली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।
दरअसल, सुभाषनगर थाना क्षेत्र की 5 वीं कक्षा की छात्रा को 40 वर्षीय व्यक्ति द्वारा गलत नीयत से खींच ले जाने की सूचना सोशल मीडिया पर तेजी से फैलाई जा रही थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया और उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई।
जांच में सामने आया कि वायरल दावा सही नहीं पाया गया। पुलिस के मुताबिक कथित आरोपी घटना के समय अपने घर के बाहर टहलता हुआ दिखाई दिया।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि शिकायतकर्ता और आरोपी पक्ष के बीच पहले से विवाद और मुकदमेबाजी चल रही है। इसी विवाद के चलते यह आरोप लगाए जाने की बात सामने आई है।
बरेली पुलिस ने साफ किया है कि उपलब्ध साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर छात्रा को गलत नीयत से खींचने के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।
सोशल मीडिया पर वायरल हर खबर सच नहीं होती… इसलिए बिना जांच के किसी भी सूचना को आगे बढ़ाने से बचें।