
बरेली, 16 जून। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांग शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत पात्र दिव्यांग दंपतियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चमन सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 अथवा वर्तमान वित्तीय वर्ष में विवाह करने वाले दिव्यांग दंपतियों को योजना का लाभ दिया जाएगा। योजना के तहत वर दिव्यांग होने पर 15 हजार रुपये, वधू दिव्यांग होने पर 20 हजार रुपये तथा वर-वधू दोनों दिव्यांग होने पर 35 हजार रुपये तक का प्रोत्साहन अनुदान प्रदान किया जाएगा।
पात्र दंपति ऑनलाइन आवेदन करते समय दिव्यांगता दर्शाने वाला नवीनतम संयुक्त फोटो, यूडीआईडी कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, विवाह कार्ड, अधिवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय एवं जाति प्रमाण पत्र तथा संयुक्त बैंक खाता सहित आवश्यक अभिलेख वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन के बाद आवेदन की हार्डकॉपी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय, कक्ष संख्या-04, विकास भवन बरेली में जमा करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय समय में संपर्क किया जा सकता है।