IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने दिनेश गोयल हुआ भव्य सम्मान — कैंट विधायक सहित शहर के गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं

बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ द्वारा ग्रीन पार्क में उद्योगपति एवं समाजसेवी दिनेश गोयल के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) के वर्ष 2026-27 के लिए पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर दिनेश गोयल का अभिनंदन किया गया।
कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि IIA का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद उद्योगों की एकता, विकास और समाज सेवा की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि दिनेश गोयल के नेतृत्व में उद्योग जगत को नई दिशा और नई ऊंचाइयां मिलेंगी।
रोटरी क्लब अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल ने कहा कि क्लब से जुड़े कई व्यक्तित्वों ने राष्ट्रीय स्तर पर बरेली का नाम रोशन किया है। दिनेश गोयल का पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना क्लब और पूरे शहर के लिए गौरव की बात है।
क्लब सचिव संजय गर्ग ने क्लब के गौरवशाली सदस्यों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि रोटरी परिवार ने समाज, राजनीति, चिकित्सा और उद्योग क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं।


सम्मान समारोह में दिनेश गोयल ने कहा कि IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी उनके लिए गर्व के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के विकास और उद्यमियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और विश्वास से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आह्वान किया — “आओ संकल्प लें, उद्योग बढ़ाएंगे और विकसित भारत बनाएंगे।”
कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, पीडीजी डॉ. आई.एस. तोमर, घनश्याम खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks