ब्लॉक मझगवां में लगा जनकल्याण का महाकुंभ : ग्रामीणों को योजनाओं का मिला लाभ

बरेली। निदेशालय सूचना एवं जनसंपर्क विभाग लखनऊ के आदेश एवं जिला सूचना अधिकारी नीतू कन्नौजिया के निर्देशन में चयनित विकास खण्ड मझगवां में जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख मझगवां यशवंत सिंह ने फीता काटकर किया।
कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ से पंजीकृत वीर विजय नृत्य नाट्य संस्था बरेली के कलाकारों ने निर्देशक रवि प्रकाश सक्सेना के नेतृत्व में आकर्षक नाटक “नया सवेरा नई रोशनी” का मंचन कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
कलाकारों ने आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, पीएम मातृ वंदन योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम स्वनिधि योजना, अटल पेंशन योजना एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा जैसी योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया।


मंचन में पवन कुमार, गोपाल श्रीवास्तव, नाहिद बेग, भोले सिंह, लक्ष्मी, राखी यादव, अतुल मौर्या, गुड्डू, महेशानंद एवं नरेश कुमार ने प्रभावी प्रस्तुति देकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम के सफल समापन पर संस्था निर्देशक रवि प्रकाश सक्सेना ने विकास खण्ड अधिकारी श्री भगवान दास वर्मा, सहायक विकास खण्ड अधिकारी पंचायत श्री अभय कुमार आर्या, आपूर्ति अधिकारी शिखा पाण्डे, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधानों एवं समस्त विभागीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks