मीरगंज पुलिस ने स्कूटी बैटरी चोरी के माल सहित दो को किया गिरफ्तार

बरेली। थाना मीरगंज पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई स्कूटी की 5 बैटरियां, स्टेबलाइजर ट्रांसफार्मर और घटना में इस्तेमाल औजार किट बरामद की है।
पुलिस के अनुसार ग्राम सिधौली निवासी अब्दुल हकीम ने थाना मीरगंज में तहरीर देकर बताया था कि उनके निर्माणाधीन मकान में खड़ी स्कूटी की बैटरियां और इनवर्टर-स्टेबलाइजर का ट्रांसफार्मर अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।
थाना प्रभारी मीरगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सिधौली मोड़ से दो आरोपियों अजहान रजा पुत्र मेहंदी हसन निवासी रमपुरा थाना शाही और नईम हसन पुत्र अली हसन निवासी सिंधौली थाना मीरगंज को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी का सामान और चोरी में इस्तेमाल की गई औजार किट बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने रात के समय निर्माणाधीन मकान से बैटरियां और स्टेबलाइजर ट्रांसफार्मर चोरी किया था और सामान को झाड़ियों में छिपाकर रखा था। दोनों आरोपी चोरी का सामान कबाड़ी को बेचने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नितिन शीरिष, वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्रीनिवास और कांस्टेबल नितिन नागर शामिल रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks