
बरेली ।आगजनी की घटनाओं पर रोक लगाने और आमजन को सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के लिए नागरिक सुरक्षा संगठन ने बड़ा कदम उठाया है।
जनपद बरेली में 03 जून से 15 जून 2026 तक व्यापक अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत नागरिक सुरक्षा के प्रत्येक प्रभाग की हर वार्डेन पोस्ट पर कम से कम एक अग्नि सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रमों में लोगों को आग लगने की घटनाओं से बचाव, अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग, आपदा के समय सुरक्षित निकासी, प्राथमिक बचाव उपायों और आपातकालीन परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी जाएगी।
नागरिक सुरक्षा विभाग का उद्देश्य लोगों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आग से होने वाली जन-धन की हानि को न्यूनतम करना है।
विभाग ने जनसामान्य से अपील की है कि वे इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, जरूरी सुरक्षा उपायों की जानकारी प्राप्त करें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाएं।