फौजी निशानेबाज अब तराशेंगे बरेली के शूटर , राइफल क्लब को मिला अनुभवी प्रशिक्षक

बरेली। बरेली राइफल क्लब में निशानेबाजी का प्रशिक्षण अब और अधिक पेशेवर एवं अनुशासित होने जा रहा है। भारतीय थल सेना से सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक कैलाश को क्लब प्रबंधन द्वारा अग्रिम आदेशों तक शूटिंग प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है।
नगर मजिस्ट्रेट एवं बरेली राइफल क्लब के महासचिव राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि कैलाश का सेना में लंबा अनुभव रहा है, जिसका लाभ अब क्लब के प्रशिक्षणार्थियों को मिलेगा। उनके मार्गदर्शन में युवाओं को बेहतर तकनीक, अनुशासन और सटीक निशानेबाजी का प्रशिक्षण प्राप्त होगा।
बरेली राइफल क्लब वर्षों से युवाओं को शूटिंग की बारीकियां सिखाकर प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। पूर्व सैनिक की नियुक्ति से प्रशिक्षण की गुणवत्ता में और अधिक सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।
क्लब प्रशासन ने बताया कि नई व्यवस्था शीघ्र लागू की जाएगी। इच्छुक प्रशिक्षणार्थी अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए क्लब कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks