
भारत के कई राज्यों के 51 पत्रकारों को हरिद्वार में 1 बजे माननीय अटल बिहारी वाजपेई अवार्ड से मुख्य अतिथि करेंगे सम्मानित-विकास शर्मा
हरिद्वार-प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन का 27 वां स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण तथा खुला अधिवेशन 1 जून को प्रातः 11:00 बजे से प्रेक्षा ग्रह -वानप्रस्थ आश्रम ज्वालापुर हरिद्वार मैं आयोजित किया जा रहा है
उपरोक्त आयोजन में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक गिरीश चंद्र कुशवाहा ने उत्तराखंड के अतिरिक्त कई अन्य राज्यों के पत्रकारों को हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में 1 जून को आमंत्रित किया है

पेजा उत्तराखंड इकाई की प्रदेश अध्यक्षा सरोजिनी सेमवाल ने उत्तराखंड के पत्रकारों को आयोजन में सादर आमंत्रित किया है कार्यक्रम संयोजक विकास शर्मा प्रदेश मुख्य महासचिव उत्तराखंड ने बताया कि उपरोक्त आयोजन का उद्घाटन 1: बजे उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मदन कौशिक जी आयोजन में पहुंचकर मुख्य अतीथ के रूप में भाग लेंगे
श्री शर्मा ने बताया उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के अतिरिक्त कई अन्य राज्यों से अधिवेशन में हरिद्वार पधारने वाले 51पत्रकारों को मुख्य अतिथि श्री कौशिक मालिनी अटल बिहारी वाजपेई अवार्ड से पत्रकारों को सम्मानित करेंगे
उपरोक्त आयोजन में कार्यक्रम संयोजक विकास शर्मा ने सभी पत्रकारों को आयोजन में उपस्थित होने का आमंत्रण भेजा है