बरेली में अमन की मिसाल: 1392 मस्जिदों और 176 ईदगाहों में सकुशल सम्पन्न हुई बकरीद

डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य की सतत मॉनिटरिंग में शांतिपूर्ण माहौल, ड्रोन और CCTV से रही पैनी नजर

बरेली । जनपद में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में सकुशल सम्पन्न हो गया। जिला प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी के चलते पूरे जिले में कहीं भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य लगातार पूरे जिले की निगरानी करते रहे। प्रशासन की सख्ती और सतर्कता का असर यह रहा कि जिले की 1392 मस्जिदों और 176 ईदगाहों में शांतिपूर्वक नमाज अदा की गई, जबकि खुले में कुर्बानी और सड़कों पर नमाज पूरी तरह प्रतिबंधित रही।


त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। अलग-अलग तहसीलों में वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभारी बनाया गया था, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी विशेष प्रभारी अधिकारी तैनात किए गए। इसके साथ ही जोनल और स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर संवेदनशील इलाकों पर लगातार नजर रखी गई।
पूरे जिले में मोबाइल टीमें लगातार भ्रमण करती रहीं। मस्जिदों और ईदगाहों का निरीक्षण कर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।


बकरीद के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था भी बेहद कड़ी रही। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया, जबकि ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी गई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की भी कड़ी मॉनिटरिंग की गई और अफवाह फैलाने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न
कराने हेतु सभी को बधाई दी।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks