
बरेली । अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है।
जिला मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह ने योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए 11 अपराधियों को जिला बदर कर दिया है।
उ०प्र० गुण्डा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3(1) के अंतर्गत यह कार्रवाई माह मई 2026 में की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
जिला बदर किए गए अपराधियों में थाना इज्जतनगर क्षेत्र के रंजीत, सुरजीत सिंह, पंकज यादव और सचिन शामिल हैं। वहीं थाना शेरगढ़ क्षेत्र के महीपाल पर भी जिला बदरी की कार्रवाई हुई है।
इसके अलावा थाना बिथरी चैनपुर के खलील और कैशव पटेल को भी जिला बदर किया गया है। थाना बारादरी क्षेत्र के अवधेश उर्फ राजकुमार, पिंटू उर्फ टिंकू और लक्की राठौर पर भी प्रशासन ने शिकंजा कसा है।
वहीं थाना बहेड़ी क्षेत्र के मो. आरिफ उर्फ पप्पू बुलेट को भी जिला बदर किए जाने का आदेश जारी किया गया है।
प्रशासन का साफ संदेश है कि जिले में अपराध और गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। योगी सरकार की सख्त नीति के तहत अपराधियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।