ई-चालान निस्तारण को लगी विशेष लोक अदालत , 337 मामलों में ₹1.37 लाख जुर्माना

बरेली। लंबित ई-चालानों से परेशान वाहन स्वामियों को बड़ी राहत देते हुए शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश तथा जनपद न्यायाधीश एवं प्राधिकरण अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस अदालत में मोटर वाहन अधिनियम के तहत लंबित मामलों का त्वरित निपटारा किया गया।
​विशेष लोक अदालत के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) सुरेश कुमार दुबे ने सुनवाई करते हुए कुल 337 ई-चालानों का निस्तारण किया और ₹1,37,799/- की जुर्माना राशि अधिरोपित करने के आदेश पारित किए। वादकारियों की सुविधा के लिए सभी मामलों का भुगतान ‘पेमेंट सेतु’ के माध्यम से ऑनलाइन व सरल प्रक्रिया से कराया गया।
​जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव जया प्रियदर्शनी ने बताया कि इस विशेष लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य आमजन को कोर्ट-कचहरी के चक्करों से बचाकर त्वरित, सुलभ और सरल माध्यम से अधिक से अधिक लंबित ई-चालान प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित करना है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks