बरेली के जंक्शन रोड हनुमान मंदिर के पूरे हुए 150 साल, ‘बड़े मंगल’ पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

बरेली। आज ‘नाथ नगरी’ के लिए आज का दिन बेहद ऐतिहासिक और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। स्टेशन रोड स्थित सुप्रसिद्ध हनुमान मंदिर ने आज अपनी स्थापना के गौरवशाली सौ वर्ष पूरे कर लिए हैं। सोने पर सुहागा यह रहा कि इस ऐतिहासिक शताब्दी दिवस के साथ ही आज मई माह का आखरी ‘बड़ा मंगल’ भी था, जिसके कारण इस दोहरे शुभ संयोग ने पूरे शहर को राम-भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।

इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहाँ समस्त पूज्य संन्यासियों, संतों और स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा महाआरती और विशेष पूजा-अर्चना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार और बजरंग बली के जयकारों से पूरा स्टेशन रोड गूंज उठा और संतों ने विश्व कल्याण के साथ-साथ नगर की खुशहाली के लिए संकटमोचन हनुमान जी से विशेष प्रार्थना की। इस ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाने के लिए मंदिर समिति और श्रद्धालुओं के सहयोग से एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें तपती गर्मी की परवाह किए बिना सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती रही।

​श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी, हलवा और ठंडे शर्बत का प्रसाद बड़े ही आदर भाव से वितरित किया गया और राहगीरों की सेवा के लिए जगह-जगह स्वयंसेवक मुस्तैद दिखे। यहाँ आए भक्तों का कहना था कि स्टेशन रोड का यह हनुमान मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि बरेली की आस्था का एक मजबूत स्तंभ है और इसके डेढ़ सौ साल पूरे होने पर बड़े मंगल का आना साक्षात बजरंग बली की असीम कृपा है। सौ वर्षों के लंबे सफर में इस मंदिर ने कई पीढ़ियों को बदलते देखा है, लेकिन यहाँ आने वाले भक्तों की श्रद्धा आज भी उतनी ही अडिग है। आज के इस भव्य आयोजन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आस्था और सेवा के मामले में बरेली का कोई सानी नहीं है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks