बरेली में बाल भिक्षावृत्ति पर लगे रोक, डीएम से की सख्त कार्रवाई की मांग

बरेली । शहर में बढ़ती बाल भिक्षावृत्ति को लेकर अब सामाजिक संगठनों ने भी आवाज बुलंद करनी शुरू कर दी है।
स्वस्थ भारत उत्कृष्ट भारत फाउंडेशन की ओर से जिलाधिकारी बरेली को ज्ञापन सौंपकर शहर में छोटे बच्चों से भीख मंगवाने वाले गिरोहों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
संस्था ने अपने पत्र में कहा कि शहर के प्रमुख चौराहों, रेड लाइट क्षेत्रों और धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में मासूम बच्चे भीख मांगते दिखाई देते हैं, जिससे न केवल शहर की छवि धूमिल हो रही है बल्कि बच्चों का भविष्य भी अंधकारमय बनता जा रहा है।
फाउंडेशन ने प्रशासन से मांग की है कि—

  • सभी थाना व चौकी प्रभारियों को बाल भिक्षावृत्ति रोकने के सख्त निर्देश दिए जाएं।
  • प्रमुख चौराहों और मंदिरों के बाहर विशेष अभियान चलाया जाए।
  • भीख मांगने वाले बच्चों को शिक्षा एवं पुनर्वास योजनाओं से जोड़ा जाए।
  • बच्चों से भीख मंगवाने वाले गिरोहों और अभिभावकों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।
    संस्था के निदेशक दिनेश बिस्वास ने कहा कि सरकार गरीब परिवारों के लिए अनेक योजनाएं चला रही है, इसके बावजूद बच्चों से भीख मंगवाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और समाज के लिए चिंता का विषय है।

  • अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर कितनी तेजी से कार्रवाई करता है और क्या बरेली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाते हैं।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks