भीषण गर्मी में इंसानियत की मिसाल — मढ़ीनाथ पोस्ट ने राहगीरों को पिलाया शरबत

बरेली। भीषण गर्मी के बीच मढ़ीनाथ पोस्ट द्वारा मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश की गई। जिलाधिकारी अविनाश सिंह एवं उप नियंत्रक राकेश कुमार मिश्र के मार्गदर्शन तथा चीफ वार्डेन रंजीत वशिष्ठ की प्रेरणा से मढ़ीनाथ पुलिया पर भव्य शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में राहगीरों और आमजन को शीतल शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभारी चीफ वार्डेन एवं प्रभागीय वार्डेन शिवलेश पाण्डेय, प्रभागीय वार्डेन दिनेश यादव तथा विशिष्ट अतिथि स्टाफ अफसर रवि पाण्डेय द्वारा किया गया। इस दौरान सेवा, सहयोग और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।


कार्यक्रम में आईसीओ सुनील यादव, पोस्ट वार्डेन सत्यपाल सिंह, डिप्टी पोस्ट वार्डेन विश्वनाथ प्रताप सिंह, कन्हाई लाल, रमेश चंद्र वर्मा, अशोक कुमार, राज कुमार चौहान, उत्तम सिंह, अनुज पाण्डेय, वीर सिंह, सत्यम सक्सेना, बंटी सागर, अजय मिश्रा, सुनीता सिंह, गौरी सिंह, दीप्ति शर्मा, कविता सिंह, सीमा देवी और वंदना सहित कई वार्डन साथियों ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि आयोजन समाप्त होने के बाद टीम द्वारा स्थल पर फैली गंदगी को भी साफ किया गया। गिलास और अन्य सामग्री हटाकर स्वच्छता का संदेश देते हुए सभी सदस्य कार्यक्रम स्थल से रवाना हुए।


पोस्ट वार्डेन सत्यपाल सिंह ‘सत्या’ ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय पूरी मढ़ीनाथ टीम को देते हुए सभी अतिथियों और सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks