
बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध और नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुभाषनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर माल गोदाम रोड से आरोपी नन्नू पुत्र स्वर्गीय जसवंत निवासी सुभाषनगर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में डोडा छिलका बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह डोडा छिलका उत्तराखंड में सप्लाई करने का काम करता था और इसी मकसद से माल लेकर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क और सप्लाई चैन की भी जांच कर रही है।