
बरेली । स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में निशुल्क आधुनिक पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन वितरण योजना शुरू की है।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि इस योजना का लाभ खासतौर पर पॉपकॉर्न बनाने वाले भुर्जी समाज के कारीगरों को दिया जाएगा। इसके साथ ही इस उद्योग में रुचि रखने वाले अन्य इच्छुक व्यक्ति भी आवेदन कर सकते हैं।
योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को आधुनिक पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे लोग अपना रोजगार शुरू कर सकें और आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें।
ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, फोटो, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी upkvib.gov.in पर जाकर “Tool Kits” विकल्प का चयन कर सकते हैं।

पूर्ण रूप से भरे आवेदन पत्र को आवश्यक दस्तावेजों सहित जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, 35 यू/4ए रामपुर बाग, बरेली में 29 मई 2026 शाम 5 बजे तक जमा करना होगा।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय के दूरभाष नंबर 0581-2567395 पर संपर्क कर सकते हैं।