
बरेली । कांग्रेस पार्टी द्वारा 17 मई रविवार को “संविधान बचाओ संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम रॉयल फौजी गार्डन, विलय धाम, बड़ा बाईपास के निकट दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा।
कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। आयोजन के माध्यम से संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय एवं देश के मौजूदा राजनीतिक मुद्दों पर संवाद किया जाएगा।
कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
“संविधान और लोकतंत्र की रक्षा को लेकर कांग्रेस पार्टी अब जनसंवाद के जरिए जनता के बीच पहुंच रही है… बरेली में आयोजित संविधान बचाओ संवाद कार्यक्रम में सांसद राकेश राठौर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।”
भवदीय
पंडित राज शर्मा
प्रवक्ता, कांग्रेस पार्टी
मो. 9897958445