
बरेली। उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने ग्रामीण युवाओं और कारीगरों के लिए निशुल्क मोटराइज्ड दोना मेकिंग मशीन वितरण योजना शुरू की है।
बरेली के जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और स्वावलम्बन को बढ़ावा देने के लिए पात्र लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।
इस योजना के तहत दोना मेकिंग कार्य से जुड़े पारंपरिक कारीगरों के साथ-साथ इस कार्य में रुचि रखने वाले अन्य अभ्यर्थियों को भी मुफ्त मशीनें दी जाएंगी।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
चयन जनपद स्तर पर गठित समिति द्वारा किया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी
upkvib.gov.in
पर जाकर Tool Kits विकल्प के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इसके बाद पूर्ण रूप से भरा आवेदन पत्र और जरूरी दस्तावेज जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, 35 यू/4ए रामपुर बाग, बरेली में 27 मई 2026 शाम 5 बजे तक जमा करने होंगे।
आवेदन के साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड, फोटो, शैक्षिक प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा।
0581-2567395 अधिक जानकारी के लिए फोन पर संपर्क किया जा सकता है।